Categories: छपरा

छपरा: जिस सांप को पाला उसी ने डंसा, रक्षाबंधन के दिन भाई की मौत, बहन से सांप को बंधवाई राखी, विषधर ने भाई की ले ली जान

छपरा: बिहार के सारण जिले में रक्षाबंधन के दिन ही बहन की आंखों के सामने सांप ने भाई को डंस लिया और कुछ घंटों के बाद ही भाई की मौत हो गई। सबसे अजीब बात यह है कि जिस युवक की सांप के काटने से मौत हुई है, वो पिछले कई सालों से सांप के द्वारा डंसे गए लोगों की जान बचा चुका था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मांझी थाना के शीतलपुर का निवासी मनमोहन उर्फ भूअर (25 वर्ष) पिछले कई वर्षों से सांपों के साथ रहता था। गांव के यदि किसी व्यक्ति को सांप डंस से तो लोग मनमोहन के पास पहुंच जाते थे। मनमोहन भी सर्प दंश से पीड़ित को जड़ी-बूटी की मदद से ठीक कर देता था। लेकिन मनमोहन को क्या पता था कि जिस सांप को वह सालों से पाल रखा था वही उसका काल बन जाएगा।

रविवार को मनमोहन अपनी बहन के पा सांप को लेकर पहुंचा। मनमोहन के कहने पर उसकी बहनों ने सांप को राखी बांधी। मनमोहन ने अपने हाथों में सांपों की पूछ पकड़कर उसके साथ खेल रहा था। तभी अचानक एक सांप ने मनमोहन के पैर में काट लिया। कुछ घंटों के बाद ही मनमोहन की मौत हो गई।

गांव में मनमोहन को सांपों का सच्चा मित्र व उसके ऊपर दैवीय चमत्कार की बात मानकर लोग उसे बहुत ही सम्मान की नजर से देखते थे। सांप काटने के बाद लोग उसे आदर सहित बुलाते थे और जड़ी बूटी की मदद से पीड़ित व्यक्ति को ठीक कर देता था। मनमोहन की मौत की खबर लोगों के गले नहीं उतर रही है। मनमोहन की मौत से मांझी व एकमा और आसपास के लोग स्तब्ध हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026