सिवान: सड़क हादसे में एक हीं परिवार के तीन की मौत, रक्षाबंधन की मार्केटिंग करके लौटने के दौरान हुआ हादसा

परवेज अख्तर/सिवान: सीवान में रक्षाबंधन का मौका एक परिवार पर कहर बनकर टूटा है। राखी की मार्केटिंग कर घर लौटने के दौरान सड़क हादसे में इस परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी। मरने वालों में एक महिला एक युवक और एक किशोर शामिल हैं। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है। घटना गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के गोरियाकोठीबाजार में शनिवार रात की है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरु कर दिया है तो स्थानीय लोग आपदा राहत के तहत उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

मां बेटा और पोता की हुई मौत

मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के हरपुर के स्व. रामपुकार सिंह की पत्नी भगवती देवी अपने बेटे हरिशंकर सिंह और एक पोता प्रियांशु के साथ शनिवार की शाम को बाजार गयी थी। प्रियांशु भगवती देवी के दूसरे बेटे गौरीशंकर सिंह का बेटा था। तीनो एक ही बाइक से गये थे। राखी की मार्केटिंग के तीनो रात में हरपुर लौट रहे थे। गोरियाकोठी पेट्रॉलपंप के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को कुचल दिया। हादसे में बाइक पर सवार तीनो की दर्दनाक मौत हो गयी। आवाज सुनकर स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तबतक ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। स्थानीय लोगों की मदद से रात में ही तीनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

मुआवजा दिलाने की कार्रवाई शुरु

मामले में महाराजगंज एसडीओ रामबाबु ने बताया है कि फिलहाल पारिवारिक लाभ योजना और कबीर अंत्येष्टि योजना की राशि परिजनों को मुहैय्या करा दिया गया है। आपदा राहत कानून के तहत मिलने वाली राशि दिलाने के लिए कार्रवाई चल रही है। इस घटना से गांव में त्योहारी मौसम में मातम छा गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026