Categories: छपरा

छपरा: डबरा नदी के बांध टूटने से तरैया व इसुआपुर के कई गांवों में फैला नदी का पानी

छपरा: जिले के तरैया थाना क्षेत्र के छपिया गांव स्थित छठ घाट के समीप गुरुवार की रात्रि में डबरा नदी का बांध टूटने से इसुआपुर व तरैया प्रखंड के कई गांवों में नदी का पानी फैल गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण पहले से ही नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ था और लोगों के खेतों में पानी भरा हुआ था। जिस कारण कई ग्रामीण सम्पर्क सड़कें टूट गई थी और इधर डबरा नदी का बांध टूटने से पानी और तेजी से फैल गया।

जिस कारण इसुआपुर प्रखंड के छपिया, तरैया प्रखंड के बगही, पोखरेड़ा, चैनपुर नहर के पश्चिम, गलीमापुर, तरैया के खराटी गांव में नदी का पानी प्रवेश कर गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण किसानों की फसलें पहले ही डूब चुकी थी और बची हुई फसले डबरा नदी का बांध टूटने से अब बर्बाद हो रही हैं। स्थानीय मुखिया सुनील चौरसिया ने इसुआपुर सीओ को बांध टूटने की सूचना दिया तथा अंचलाधिकारी से टूटे बांध की मरम्मती कर नदी के पानी के बहाव को बंद करने की मांग की है, ताकि लोगों की फसलें व घरों में पानी प्रवेश करने से बचाया जा सकें।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026