Categories: छपरा

छपरा: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराया, चालक की मौत

छपरा: सिवान शीतलपुर एसएच 73 पर परसा थाना क्षेत्र के उत्तिमपुर शांति हॉस्पिटल के समीप अनियांत्रित अल्टो कार के चालक द्वारा पेड़ में जोरदार ठोकर मार दिया।जिससे घटना स्थल पर ही चालक की मौत हो गई।तथा कार में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गया।मृतक युवक परसा थाना के बाभंगवा निवासी विश्वनाथ राय का पुत्र मुन्ना राय बताया जाता है।जबकि घायलों में उसी गाँव के शिव नाथ राय का पुत्र मनोज राय,लक्ष्मण राय का पुत्र विकास कुमार तथा स्व सुरेश राय का पुत्र छठु राय बताया जाता है।

सभी घायलों को स्थानीय लोगो द्वारा उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसा में भर्ती कराया गया।वही घटना की खबर पर सहायक थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुँच वाहन में फसे शव को निकाला गया।घटना के संबंध में बताया जाता है कि चारो युवक एक साथ अल्टो कार से घर से सोनहो की तरफ जा रहे थे।तभी सामने से आ रही अज्ञात वाहन की चकमा से बचाने में चालक अनियंत्रित हो गया और पेड़ में जोरदार ठोकर मार दिया।घटना को लेकर मृतक चालक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026