छपरा: पानापुर थाना क्षेत्र के शहवाजपुर गांव में आयी एक बारात में आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत बजाने को लेकर गांव के ही दो गुटों में जमकर मारपीट हुई।मारपीट की इस घटना में दोनो पक्षो के दो दर्जन लोग घायल हो गए।मिली जानकारी के अनुसार शहवाजपुर गांव निवासी राजेंद्र राउत की पुत्री की बारात आयी हुई थी ।इसी दौरान आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत बजाने को लेकर गांव के दो पक्ष आपस मे भिड़ गए और उनके बीच जमकर मारपीट हुई ।
मारपीट की इस घटना में शहवाजपुर गांव निवासी रंजीत कुमार प्रसाद ,राजकुमार कुशवाहा ,बिट्टू कुमार ,राजकपूर ,विशाल कुमार , निरंजन कुमार ,चंदन सिंह, श्रीराम मांझी ,सिवान जिले के वसंतपुर थानांतर्गत खैरवा गांव के शैलेश कुमार ,गोलू कुमार ,राजू कुमार ,मुकेश कुमार ,मकेर थानांतर्गत पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी मिथिलेश कुमार महतो सहित दो दर्जन लोग घायल हो गए ।सभी घायलों का इलाज पीएचसी पानापुर में किया गया ।सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुँची एवं मामले की छानबीन में जुटी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…