Categories: पटना

BPSC पेपर लीक कांड का मिला पटना कनेक्शन, आयोग के कई अफसर भी निशाने पर

पटना: पेपर लीक के बाद बिहार पब्लिक सर्विस कमिशन (BPSC) के अधिकारियों और कर्मचारियों पर सवाल उठ रहे हैं. आर्थिक अपराध इकाई (EOU) मामले की जांच कर रही है. वह लगातार शक के घेरे में आए लोगों से पूछताछ कर रही है. पेपर लीक कांड में ईओयू ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है. इनमें से एक पटना और दो दूसरे जिलों के रहने वाले हैं. इनके पास से बरामद लैपटॉप और मोबाइल को खंगाल लिया गया है. वहीं जांच टीम ने तीनों से पूछताछ भी की है.

अधिकारियों का तैयार किया जा रहा डाटा

EOU ने मामले से जुड़े सभी अधिकारियों का डाटा बेस तैयार कर रही है, जिसमें बीपीएसपी के अधिकारियों की सारी डिटेल खंगाली जा रही है. इसके अलावा सेंटर और पेपर वाले ट्रेजरी से संबंधित फुटेज को आर्थिक अपराध इकाई ने मंगाया है ताकि मामले की जांच की जा सके. ईओयू के मुताबिक आठ मई को आयोजित 67वीं संयुक्त परीक्षा का प्रश्न पत्र बीपीएसपी कार्यालय में परीक्षा शुरू होने से 17 मिनट पहले मिल चुका था.

परीक्षा शुरू होते ही लीक हो गया था पेपर

ईओयू की टीम ने जब बीपीएसपी के कर्मचारियों और अधिकारियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि जब उनके मोबाइल पर वायरल प्रश्न पत्र आया, तो उन्होंने इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी लेकिन उस समय तक परीक्षा शुरू नहीं हुई थी. उसके बाद बीपीएसपी के एक बड़े अधिकारी को गर्दनीबाग स्थित परीक्षा केंद्र पर भेजा गया. तब तक परीक्षा शुरू हो चुकी थी. जानकारी के मुताबिक 12 बजे जब परीक्षा शुरू होने वाली थी. इसके ठीक तीन मिनट बाद पेपर लीक की पुष्टि हुई. अधिकारी ने बताया कि लीक हुए पेपर से ओरिजनल पेपर मिल रहा है.

मामले में जल्द हो सकती है बड़ी कार्रवाई

ईओयू ने यह पता लगा लिया है कि प्रश्न पत्र पहली बार कब मिला. मिलने के बाद क्या प्रतिक्रिया हुई और इसके क्या-क्या कदम उठाए गए. मामले में जल्द ही बड़ी कार्रवाई हो सकती है. वहीं इससे पूर्व गिरफ्तार लोगों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है.

परीक्षा में बैठे थे 6 लाख अभ्यर्थी

8 मई को बीपीएससी की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा राज्यभर में 38 जिलों के 1083 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. इस परीक्षा के लिए तकरीबन 6 लाख से ज्यादा उम्मीदवार परीक्षा देने पहुंचे थे.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024