Categories: छपरा

छपरा: हजारों श्रद्धालुओं ने गंडक में लगायी आस्था की डुबकी

छपरा: कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रखंड के सारंगपुर डाकबंगला , कोंध मथुराधाम ,रामपुररुद्र आदि घाटो पर शुक्रवार को हजारो श्रद्धालुओं ने गंडक नदी में स्नान कर दानपुण्य किया एवं सारंगपुर डाकबंगला घाट पर लगे मेले में जमकर खरीदारी की ।गंडक नदी में स्नान करने के लिए शुक्रवार की अहले सुबह दो बजे से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया था जो दोपहर तक जारी रहा।मेले मे मूल रूप से श्रृंगार के दुकान तथा झुले के पास ज्यादातर भीड़ देखा गया।फर्नीचर का भी लोगो ने जमकर खरीदारी किया।इस दौरान लोगो की भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह सजग था।

एसडीओ मढ़ौरा योगेंद्र कुमार , डीसीएलआर रविशंकर शर्मा एवं सीओ रणधीर प्रसाद रात्रि दो बजे से ही कैंप किये हुए थे ।वही एसडीआरएफ की टीम मोटरबोट से विभिन्न घाटो की सतत निगरानी में जुटी थी ।एसआई महेश सिंह के नेतृत्व में स्थानीय थाने की पुलिस, भाकपा माले और भगत सिंह युवा मंडल भोरहा के दर्जनों कार्यकर्ता मेले में विधि व्यवस्था की कमान संभाले हुए थे।कार्यालय मे मुख्यरूप से माले जिला सचिव सभापति राय,ललन कुशवाहा, गांधी कुशवाहा,मनोज प्रसाद,श्रवण कुमार, अनिल कुमार शर्मा पुरे चौबीस घंटे लोगो की सेवा मे लगे रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026