Categories: छपरा

पटना से भाया मशरख मलमलिया होते हुए सिवान जाने वाले यात्रियों के लिए यह खबर है अहम

छपरा: मशरक–सीवान एस एच-73 पर गुरुवार को मशरक यदु मोड़ के पास मशरक थाना पुलिस ने सिवान के मलमलिया में रेल ओवरब्रिज निर्माण में गार्डर लांचिंग को लेकर आवागमन बंद करते हुए बैरियर लगा दिया । इस पथ के आवागमन को मशरक महम्मदपुर एसएच-90 और छोटी गाड़ियों को एकमा सहाजितपुर की तरफ मोड़ दिया गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने एस एच-90 यदु मोड़ के पास बास बल्ला लगाकर आवागमन बंद करने का बैनर लगा दिया।

जानकारी हो कि सीवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मलमलिया सिवान शीतलपुर एसएच-73 पर मशरक महाराजगंज रेलखंड पर ओवरब्रिज निर्माण में गार्डर लांचिंग के लिए 18 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है जिससे सीवान से पटना आने जाने वाले वाहनों को लम्बी दूरी तय करनी पड़ रही है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि आवागमन को 15 दिसम्बर तक सुबह आठ से लेकर शाम 4 बजें तक एस एच-73 पर मशरक से सिवान की तरफ आवागमन को वरीय पदाधिकारियों के आदेशानुसार बंद कर दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026