Categories: छपरा

छपरा : बिजली के हाई टेंसन के चपेट में आने से तीन युवक झुलसे एक की हुई मौत, गांव में पसरा सनाटा

छपरा : जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के सिरिसिया जगदेव गांव में बिजली के हाई टेंसन तार के चपेट में आने से तीन युवक बुरी तरह झुलसे, जहा एक युवक की मौत हो गई। दो घायल युवकों को परिजनों द्वारा आनन फानन में निजी अस्पताल ले जाया गया। घटना गुरुवार की संध्या चार बजे की है। मृतक युवक झरोखा राय के दूसरा पुत्र अमरनाथ यादव 26 वर्ष बताया जाता है। वही इनके तीसरा पुत्र हरेराम राय व इनके भतीजा संतोष राय के पुत्र श्याम कुमार बुरी तरह झुलसकर घायल हो गए। घटना के सम्बंध में परिजनों का कहना है कि घर के पीछे खेत मे शौच के लिए अमरनाथ यादव जा रहा था।

बिजली के हाई टेंसन की तार गिरी हुई थी अचानक पैर पड़ते ही बिधुत के प्रभाव में आ गए, भाई को तार में सटे देख दोनों भाई बीच बचाव को दौरे, जिससे दोनों बिधुत के प्रभाव में आ गए, तीनो को बिजली के तार में चिपके देख आस पास के लोग चिल्लाए तथा बिजली कटवाया। जब नजदीक पहुँचकर देखा तो पाया कि एक युवक की मौत हो चुकी थी जबकि दो युवक बुरी तरह झुलस गए थे।घटना को सुन आस पास के सैकड़ो लोग एकत्र हो गए,सूचना पाकर थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार पहुँच घटना का संज्ञान लिया शव को कब्जे में कर पोस्मार्टम के लिए छपरा भेज दिया। मृत युवक चार भाई था, यह चालक का काम कर माता पिता का सहयोग करता था।इनके मौत से मा लालती देवी पिता भाई सभी का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। गनीमत कहे कि एक ही घटना के शिकार हुए अन्यथा एक ही घर के तीन युवक घटना के शिकार हो जाते।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026