परवेज अख्तर/सिवान: कोरोना की दूसरी लहर से लोगों को बचाने के लिए प्रदेश में 15 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है। लॉकडाउन के दूसरे दिन गुरुवार को भी शहर की सड़कों पर निर्धारित समय के बाद आवाजाही बिल्कुल ही कम देखी गई। इस बीच जो बिना काम के बाजारों में घूमते मिले, उन्हें तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा टोक कर मास्क लगाने की लिए कहा गया। साथ ही बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की सख्त हिदायत भी दी गई। बता दें कि लॉकडाउन के दौरान अब धीरे-धीरे लोग घरों में खुद को तालाबंदी करने की आदत डाल रहे हैं, लेकिन इन सबके बीच अभी भी कुछ लोग ऐसे हैं, जो बेवजह या कुछ बहाना बनाकर शहर की सड़कों का नजारा देखने को व्याकुल हैं।

गुरुवार की सुबह सात बजे से 11 बजे तक लोग बाजारों में खरीदारी करते देखे गए। 11 बजते ही जिला प्रशासन के हरकत में आते ही तेजी से दुकानें बंद होने लगीं। इस दौरान शहर के विभिन्न सड़क मार्गों पर अधिकारी भ्रमण करते हुए नजर आए। वहीं पुलिस ने बेवजह घूमने वाले लोगों को सबक भी सिखाया। पुलिस ने हल्का बल का प्रयोग करते हुए लोगों को घर का रास्ता भी दिखाया। लॉकडाउन के चलते शहर के श्रीनगर सुदर्शन चौक, गोपालगंज मोड़, जेपी चौक, मालवीय चौक, बाटा मोड़, अस्पताल मोड़, बबुनिया मोड़, तरवारा मोड़, स्टेशन चौक, डीएवी मोड़ समेत अन्य सभी स्थानों पर प्रशासन की सख्ती के कारण सन्नाटा नजर आया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024