छपरा: जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के चहपुरा देवी मंदिर के पास बुधवार को अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल से इंटर की परीक्षा देने जा रहे एक छात्र को कुचल डाला। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं मोटरसाइकिल पर सवार एक अन्य परीक्षार्थी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। मृत छात्र की पहचान गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव निवासी झमीन्द्र यादव के 17 वर्षीय पुत्र पवन कुमार यादव के रूप में हुई है। वहीं घायल छात्र गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के चमनपुरा गांव के लाल देवराम का 17 वर्षीय पुत्र राजा कुमार है। जिसे पीएचसी इसुआपुर में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया है।
घटना सुबह के लगभग 7 बजे की है। दोनों छात्र इंटर की परीक्षा देने छपरा जा रहे थे कि घने कोहरे के बीच छपरा से मशरक की ओर जा रहे ट्रक की चपेट में आ गए। वहीं घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सत्तरघाट-छपरा मुख्य सड़क को घंटों जाम कर दिया। बाद में थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, प्रखंड आत्मा अध्यक्ष विजय कुमार राय, पैक्स अध्यक्ष राजेश राय, गुड्डू अंसारी तथा रविंद्र महतो के समझाने-बुझाने पर आक्रोशित लोग शांत हुए। तब जाकर यातायात बहाल हो सका। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। वहीं लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…