✍️परवेज अख्तर/सिवान:
सिवान सदर प्रखंड के छोटपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में बुधवार को सदर विधानसभा के नव निर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह समाजसेवी श्रीनिवास यादव के नेतृत्व में आयोजित किया गया।सम्मान समारोह में पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति, ग्राम पंचायत के सदस्य मौजूद थे।वहीं मुख्य अतिथि के रूप में जिप अध्यक्ष संगीता यादव, समाजसेवी रईस खान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
सभी प्रतिनिधियों को माला एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।समारोह में श्रीनिवास यादव ने सभी सदस्यों से भेदभाव मिटाकर विकास में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की और पंचायत को विकसित बनाने पर बल दिया।संगीता यादव ने कहा कि आपसी तालमेल स्थापित करते हुए सभी जनप्रतिनिधि पंचायत को एक सुंदर और स्वच्छ वातावरण प्रदान करें।मौके पर तरवारा पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया पति रहमतूल्लाह अंसारी, दिलीप कुमार, संतोष साह, संकर चौधरी, उपप्रमुख राजू चौधरी,संतोष यादव,मुकेश कुमार,उमाशंकर साह, अनिल कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…