Categories: छपरा

छपरा: टीकाकरण करेगा कोविड-19 के संभावित खतरे से सुरक्षा

  • जिला में कोरोना जांच और टीकाकरण पर दिया जा रहा बल
  • टीके की सभी डोज के उपरांत ही संक्रमण से सुरक्षा संभव

छपरा: जिला सहित राज्य और देश में फिर से कोरोना के संक्रमण प्रसार की संभावना बढ़ने लगी है। देश के कई राज्यों में संक्रमण फैल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा संभावित चौथी लहर की आशंका जताई जा रही और सभी जिलों को ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच और टीकाकरण कराने के लिए कहा है। कोविड-19 को रोकने के लिए निर्धारित किये गए सामान्य नियमों का पालन करने की बात कही जा रही है। जिससे लोग संक्रमण से स्वयं को सुरक्षित कर सकें। इसके लिए जिले के लोगों को भी प्रशासन व स्वास्थ्य समिति का सहयोग करना होगा।

सभी का टीकाकृत होना अति आवश्यक :

सिविल सर्जन डॉ. सागर दुलाल सिन्हा ने बताया कि जिले में अभी संक्रमण का प्रसार नहीं है। लेकिन, इस बात को भी नकारा नहीं जा सकता कि लोग कोविड-19 को रोकने के लिए बनाए गए नियमों के पालन को लेकर उदासीन हो गए हैं। जहां एक ओर लोगों की मास्क के उपयोग में रुचि कम हुई है, वहीं निर्धारित शारीरिक दूरी का पालन भी नहीं किया जा रहा है। जो काफी गंभीर विषय है। लोगों को यह समझना होगा की जब तक जिले के सभी लोग पूरी तरह से टीकाकृत नहीं हो जाते, तब तक नियमों का पालन बहुत जरूरी है। दूसरी ओर टीकाकरण अभियान की बात की जाए, तो टीका लेना हम सभी का सामाजिक कर्तव्य व दायित्व है। जिसे हमको निभाना होगा। ताकि, हम खुद के साथ साथ परिजनों, प्रियजनों व समाज को कोरोना वायरस व उसके संक्रमण से पूरी तरह से सुरक्षित कर सकें।

टीका के सभी डोज लेना जरूरी :

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. चंदेश्वर सिंह ने बताया जिले में लोगों को टीका दिया जा रहा है। इसके तहत 18 वर्ष व उससे अधिक उम्र के लोगों को बूस्टर डोज का टीका लगाया जा रहा है। लोग अभी भी बूस्टर डोज का टीका लेने में रुचि नहीं ले रहे हैं जो चिंताजनक है। साथ ही, लोगों से अपील की जा रही कि वैसे योग्य लाभार्थी जिन्होंने अभी तक टीका नहीं लिया है वे शीघ्र आगे आकर टीका लगवाएं।

12 से 14 आयुवर्ग के लोगों को भी टीका लगाया जा रहा और टीका लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है। इसके लिए लाभार्थी आरोग्य सेतु ऐप व कोविन पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन स्वयं कर सकते हैं। इसके अलावा सभी टीकाकरण सत्र स्थल पर ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी की गयी है, ताकि सत्र स्थलों पर आने वाले बुजुर्गों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026