मैरवा: दिल्ली की मोदी कंपनी की टीम ने मैरवा के कई इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में मारा छापा

एक दर्जन से अधिक पंखा को किया जब्त, तीन दुकानदारों पर हुआ मुकदमा

परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा में दिल्ली की मोदी कंपनी की टीम ने पुलिस की सहयोग से कई इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में छापेमारी किया. इस दौरान दुकानों से स्टार मोदी के नाम से बेचे जा रहे एक दर्जन से अधिक पंखा को जब्त किया. छापेमारी के बाद फर्जी ब्रांड के पंखा बेचने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया है. बुधवार की देर शाम मोदी कंपनी के संचालक ने मैरवा बाजार में धड़ल्ले से स्टार मोदी कंपनी का पंखा बेचने की सूचना मिलने पर मझौली रोड, स्टेशन रोड, मेन रोड में छापेमारी किया.

उसने तीन दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. बताते चलें कि दिल्ली में मोदी के नाम से पंखा का निर्माण कराने वाली कंपनी को भनक लगी कि स्टार मोदी के नाम से पंखा बाजार में बेचा जा रहा है. व्यवसायी की सूचना पर मोदी कंपनी के संचालक ने अपने स्तर से जांच कराया. जो सूचना सही निकली. जिसके बाद टीम ने अवैध रूप से पंखा बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026