Categories: छपरा

छपरा: लोन दिलाने के नाम पर अवैध वसूली कर रहे यूपी के दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस के हवाले किया

पुलिस ने एक लैपटॉप, तीन मोबाइल व फर्जी आधार कार्ड समेत सैकड़ों लोगों के डॉक्यूमेंट की बरामद

छपरा: तरैया थाना क्षेत्र के चंचलिया पंचायत में लोन दिलाने के नाम पर अपने को बैंक कर्मी बताकर लोगों से अवैध रुपये की वसूली कर रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए दोनों युवक उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। जिनके पास से पुलिस ने दो फर्जी आधार कार्ड, एक लैपटॉप, तीन मोबाइल, एक बाइक, समेत लोन दिलाने के नाम पर लोगों से वसूले गए सैकड़ों डॉक्यूमेंट बरामद किया है। जानकारी के अनुसार रविवार को दो युवक चंचलिया पंचायत में अपने को बैंक कर्मी बताकर लोन दिलाने के नाम पर लोगों से उनका आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटरआई कार्ड, बैंक एकाउंट, समेत अन्य कागजात व 15 सौ रुपये वसूल रहे थे।

जिसकी सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय मुखिया को दी। जिसके बाद मुखिया नंदकिशोर साह ने ग्रामीणों के सहयोग से उक्त दोनों युवकों को घेर लिया और तरैया थाने की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची तरैया थाने की पुलिस ने जब युवक से बैंक से लोन दिलाने से संबंधित कागजात की मांग की तो उनके पास कोई कागजात नहीं थी। पुलिस ने जब दोनों युवकों की तलाशी ली तो, उन दोनों के पास से अलग-अलग नाम के दो फर्जी आधार कार्ड, एक लैपटॉप, तीन मोबाइल, व लोगों से लोन के लिए वसूले सैकड़ों कागजात बरामद किया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों युवकों से जब पूछताछ की तो दोनों युवकों की पहचान उत्तर प्रदेश के दगरुपुर, महाराजगंज रामगढ़वा गांव के रहने वाले शंकर प्रसाद का पुत्र अरविंद कुमार गौतम, तथा तुफैल अहमद का पुत्र मोहम्मद अब्दुल्ला के रूप में की गई।

मुखिया नन्दकिशोर साह ने बताया कि पूर्व में उनके पंचायत में लोन दिलाने के नाम पर यह गिरोह लोगों से ठगी कर लेकर चला गया है। जिसकी शिकायत उन्हें मिली थी। जिसके फिराक में स्थानीय लोगों को लगाया गया था। बता दें कि क्षेत्र में इस तरह की कई गिरोह सक्रिय हैं, जो लोगों को लोन दिलाने के नाम पर अवैध रूप से उनका पर्सनल डॉक्यूमेंट एवं रुपये की ठगी कर रहे हैं। इधर पुलिस ने बरामद सामान व कागजातों समेत दोनों युवकों को हिरासत में लेकर उनसे गहनता पूर्वक पूछताछ कर रही है। पुलिस इनके अन्य गिरोह के बारे में जानकारी इकट्ठा कर इनके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026