सीवान में अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार दंपति को कुचला पति की दर्दनाक मौत पत्नी जख्मी

पत्नी को साइकिल पर बैठा कर ससुराल से अपने घर ले जा रहा था

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के विजयीपुर गांव के समीप रविवार की संध्या तकरीबन 6:00 बजे एक अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार दंपति को कुचल दिया इस घटना में पति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पत्नी की गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। घटना में मृतक का पहचान एमएच नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र के कनहौली गांव निवासी गुरुचरण मांझी का 32 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार है। वह मैरवा के विजयीपुर स्थित अपने ससुराल आया हुआ था। रविवार की शाम को वह अपनी पत्नी को साइकिल से बैठा कर अपने गांव जा रहा था।

इसी बीच मैरवा के तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे धक्का मार दिया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। ट्रक चालक अपना ट्रक लेकर सीवान की तरफ फरार हो गया। वहीं दुर्घटना के बाद उसकी पत्नी मंजू देवी द्वारा शोर मचाए जाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इधर घटना के बाद पीड़ित महिला को स्थानीय लोगों की मदद से पास के मैरवा रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया। इधर घटना की जानकारी जैसे ही मृतक के परिजनों को हुई चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर दहाड़ मार कर रोने लगे। जबकि दूसरी तरफ घटना में पहुँची मैरवा थाने की पुलिस शव का पंचनामा तैयार करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सीवान मोर्चरी भेज दिया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026