Categories: छपरा

छपरा: बनियापुर राजद विधायक का जिस पर होगा आशीर्वाद वही होगा मशरक प्रखंड प्रमुख

परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
मशरक प्रखंड प्रमुख की कुर्सी के लिए राजनीति गरमा गई है। पर इस बार विपक्ष धाराशाई होने से प्रखंड प्रमुख का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। वही प्रखंड प्रमुख के पद पर वही सुशोभित होगा जिसको बनियापुर राजद विधायक का आशीर्वाद प्राप्त होगा। इस बार मशरक प्रखंड में विपक्ष की भूमिका नगण्य रहने के कारण पंचायत समिति सदस्‍यों को धन देने (कैश का प्रलोभन), मन लुभाने (दूसरे प्रदेशों की टूर) और तन छीनने (अपहरण) का खेल बंद हैं। वही दूसरे प्रखंडों में पंचायत समिति सदस्‍यों को नेपाल, बंगाल और झारखंड की टूर करायी जा रही है। मशरक प्रखंड प्रमुख पद जेनरल है। जबकि सदस्यों की संख्या 22 है। जिसमें 7 पुराने पंचायत समिति सदस्य और 15 नये पंचायत समिति सदस्य चुनाव में जीत दर्ज किए।

वही प्रखंड प्रमुख बनने के लिए 12 का बहुमत जरुरी है। वही पंचायत समिति सदस्यों में एक को छोड़ अधिकांश राजद विधायक के तरफ हैं। आगामी 29 दिसंबर को मढ़ौरा एसडीओ के नेतृत्व में शपथ ग्रहण एवं प्रमुख व उप प्रमुख का चुनाव होना है । ऐसे में चर्चा है कि राजद विधायक के पसंदीदा निवर्तमान प्रमुख जितेन्द्र राय के बुरी तरह से चुनाव हारने के बाद राजद विधायक का आशीर्वाद किसे प्राप्त होता है यह आदेश पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के आदेश से होगा। इस बार प्रखंड प्रमुख पद पर कर्ण कुदरिया, चांद बरवा, हरपुरजान, सोनौली और मदारपुर के बीडीसी के दावेदारी ने चुनाव को दिलचस्प बना दिया है ।कुछ सप्ताह पहले ही चारों खेमा द्वारा साथ पड़ोसी राज्य झारखंड में महाराजगंज पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह से मिल आशीर्वाद लिया।वही पंचायत समिति स्वजनों के सदस्यों एवं नजदीकी मित्र बंधु से संपर्क कर सभी नाथ परिवारों का आशीर्वाद प्राप्त करने में लगे है पर यह तों साफ हैं कि जिसको बनियापुर राजद विधायक का आशीर्वाद मिलेगा वही बनेगा मशरक प्रखंड प्रमुख।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026