सिवान के चार प्रखंडों के प्रमुख का हुआ चयन, पचरुखी में प्रमुख बनीं तारा व हुसैनगंज में आसिया हुईं निर्विरोध

  • लकड़ी नबीगंज में चंदा देवी तो दारौंदा में विनय सिंह प्रमुख पद पर निर्वाचित
  • कड़ी निगरानी में अनुमंडल कार्यालय में दो प्रखंड के प्रमुख व उप प्रमुख का हुआ चुनाव
  • एसडीपीओ, टाउन इंसपेक्टर लगते रहे चक्कर, सहित सशस्त्र बल रहे तैनात

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर में मंगलवार को हुसैनगंज व पचरुखी प्रखंड तथा महाराजगंज अनुमंडल कार्यालय में लकड़ी नबीगंज एवं दारौंदा प्रखंड के प्रमुख एवं उपप्रमुख का चुनाव कड़ी निगरानी में संपन्न कराया गया। इस दौरान सदर अनुमंडल कार्यालय में पहली पाली में हुसैनगंज प्रखंड का चुनाव हुआ। इसमें प्रखंड प्रमुख पद पर आसिया खातून निर्विरोध निर्वाचित की गईं। वहीं उप प्रमुख पद पद पर मतदान हुआ। इसमें शांति देवी को 11 व जुबैर अहमद को 9 मत मिले। इस प्रकार से शांति देवी उप प्रमुख निर्वाचित की गईं। दूसरी पाली में पचरुखी प्रखंड का चुनाव हुआ। इसमें प्रमुख पद पर दो उम्मीदवार थीं। इसमें तारा देवी को 17 व शहनाज खातून को आठ मत प्राप्त हुए।

इस प्रकार से तारा देवी निर्वाचित की गईं। वहीं उप प्रमुख पद के लिए चार उम्मीदवार ने नामांकन किया था इसमें प्रकाश कुमार ने जीत हासिल की। इधर चुनाव का परिणाम आने के बाद कोई विजय जुलूस नहीं निकले, शोर नहीं करे इसको लेकर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किए गए थे। टाउन इंस्पेक्टर व एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय बीच बीच चक्कर लगाते रहे। पचरुखी प्रमुख को वीरेंद्र प्रसाद, ओमप्रकाश मिश्र, महादेव पासवान, सांसद प्रतिनिधि आशुतोष कुमार, मुखिया विपिन सिंह, कुलदीप सिंह, अब्दुल करीम रिजवी, मुर्तुजा अली कैसर, इंद्रदेव सिंह पटेल, मंसूर आलम, वशिष्ठ प्रसाद, ठाकुर अमरजीत सिंह,सहित कई लोगों ने बधाई दी।वहीं महाराजगंज अनुमंडल कार्यालय में पहली पाली में लकड़ी नबीगंज प्रखंड के प्रमुख एवं उप प्रमुख का चुनाव हुआ।

इस दौरान चंदा देवी प्रखंड प्रमुख तथा प्रेम राजन कुमार उपप्रमुख के पद पर निर्वाचित हुए। जानकारी के अनुसार चंदा देवी को 10 मत तथा उनकी विपक्षी लवली यादव को छह मत मिले। एक बीडीसी सदस्य अनुपस्थित रहे। इस प्रकार चंदा देवी चार मतों से विजयी घाेषित की गईं। वहीं उपप्रमुख के चुनाव प्रेमराजन कुमार विजयी हुए। उन्हें नौ मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी इशरत खातून को छह मत मिले।

वहीं दूसरी पाली में दारौंदा प्रखंड प्रमुख का चुनाव हुआ। इसमें प्रमुख पद के लिए दो उम्मीदवार सामने आए। इसमें विनय सिंह को 12 तथा प्रतिद्वंद्वी गुड़िया सिंह को 11 मत मिले। इस पर विनय सिंह दो मत से विजयी हुए। वहीं उपप्रमुख पद पर सुशांती देवी निर्विरोध निर्वाचित हुईं। निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ संजय कुमार ने सबसे पहले बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। उसके बाद मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026