Categories: छपरा

छपराः चिल्लाती रही महिला, साड़ी खींचते रहे मनचले, VIDEO वायरल होने पर चार गिरफ्तार

छपराः बिहार के छपरा से एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है। यहां एक महिला के साथ सरेराह ही अश्लीलता की हदें पार कर दी गईं। महिला चिल्लाती रही और आधा दर्जन मनचले उसकी साड़ी खींचते रहे। अभद्रता की हदें पार करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट्स से छेड़खानी करते रहे और वह अपने आप को किसी तरह बचाती रही। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हुआ तो पुलिस भी फास्ट हुई। चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कुछ छह मनचले मौके पर थे।

वीडियो में दिख रहा है कि मनचलों ने अश्लीलता की हदें पार कर दीं हैं। इस दौरान महिला को बचाने के लिए बाइक चला रहा युवक भागने की कोशिश करता रहता है। वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो साइबर टीम को लगाया गया। इसके बाद पता चला कि मामला दरियापुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मण चक चंवर का है। महिला अपने पुरुष मित्र के साथ बाइक पर आयी थी। इसी दौरान कुछ युवकों ने उसके साथ अश्लीलता की हदें पार कर दी थीं।

दो दिन पहले महिला के साथ छेड़खानी का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस तक भी पहुंच गया। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सारण के एसपी संतोष कुमार ने साइबर क्राइम एंड सोशल मीडिया यूनिट की विशेष टीम गठित कर जांच का आदेश दिया। 6 अभियुक्तों में से पुलिस ने 4 को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि इस मामले में दरियापुर थानाध्यक्ष ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

एसपी ने बताया कि महिला के साथ छेड़खानी के आरोप में वायरल वीडियो से की गई पहचान के आधार पर गिरफ्तार चार अभियुक्तों में दरियापुर थाना क्षेत्र के अकिलपुर गांव के राकेश कुमार, सामनचक के अरविंद कुमार, नीतीश कुमार, अमोद कुमार शामिल है। उन्होंने बताया कि वहीं इस मामले में दो अन्य अभियुक्तों की पहचान की गई है। दरियापुर थाना क्षेत्र के अखिल पुर गांव निवासी विद्या राय के पुत्र धर्मेंद्र कुमार व किशोर राय के पुत्र गुड्डू राय का भी नाम इसमें शामिल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026