परवेज अख्तर/सिवान: शहर के जेपी चौक पर बुधवार को कृषि कानून के खिलाफ एआईएसएफ की जिला इकाई ने प्रदर्शन किया। जल्द से जल्द तीनों कृषि कानून को वापस लेने, केन्द्रीय मंत्री के बेटे को किसानों के नरसंहार के आरोप में फांसी देने व पीएम मोदी व यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे की मांग की गई। एआईएसएफ के जिलाध्यक्ष नीरज यादव ने कहा कि एक मंत्री के बेटे ने किसानों की हत्या कर दी लेकिन सरकार उसके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
उल्टे जो लोग किसानों के समर्थन में उतरकर न्याय की मांग कर रहे है,उनको जुल्मी सरकार जेल में डालने का काम कर रही है। जिला सचिव शशि कुमार ने कहा कि अगर किसानों को न्याय नहीं मिला तो आगे उग्र प्रदर्शन करेंगे। मौके पर सीपीआई के जिला सचिव तारकेश्वर यादव, एआईएसएफ के जिला सह सचिव आशुतोष कुमार, अभिषेक कुमार, दिलदार हुसेन, चंदन कुमार, सिखचन्द यादव,गयासुद्दीन, आनंद मिश्रा थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…