Categories: पटना

उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुई छठ पूजा, व्रतियों ने की भगवान भास्कर की उपासना

पटना: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का समापन गुरुवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हो गया। डाला छठ पर बुधवार को अस्ताचलगामी सूर्य को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ पहला अर्घ्य दिया गया। दउरा व सुपली में फल व पूजन सामग्री सजाकर व्रती महिलाएं घाट पर पहुंची और भगवान भास्कर की उपासना की।

चार दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान के अंतिम दिन गुरुवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर इसका समापन हुआ। छठ महापर्व पर सैकड़ों व्रतधारी महिला पुरुष व बच्चो के साथ छठ मईया के गीत गाते हुए छठ घाट पर पहुंचे। उनका उत्साह एवं श्रद्धा देखते ही बन रहा था।

सरयू नदी व दाहा नदी के विभिन्न घाटो पर अस्त और उगते सूरज को देखकर व्रतियों ने अर्घ्य दिया। प्रखंड के भागर, गंगपुर सिसवन के शिवाला घाट, महादेव सिंह के घर के पास, पांडेय घाट, मल्लाह घाट, के आलावा ग्यासपुर, साईपुर, चटया, दाहा नदी के बघौना, रामगढ़, सुवहीं, चैनपुर मुबारकपुर, भीखपुर, जगदीशपुर, बखरी सहित अन्य घाटों पर लोगों ने उगते हुए सूरज को अर्घ्य दिया।

छठ घाट पर इलेक्ट्रिक लाइट की सजावट की गई थी। सभी घाट रोशनी से नहाए हुए थे। घाटों पर सुरक्षा के प्रबंध किया गया था। सरयू नदी में मोटरबोट के जरिए गश्त किया गया। घाट पर पुलिस बल तैनात किया गया था।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024