सिसवन: सरयू नदी में डूबा, छठ घाट पर पैर धो रहा छह साल का मासूम, तलाश में जुटी एसडीआरएफ टीम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में बुधवार की दोपहर एक बच्चे की सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। मृत बच्चा स्थानीय निवासी छोटन सिंह का पोता और राकेश सिंह का पुत्र 6 साल का आर्यन कुमार था। मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। जिसने भी घटना को सुना दौड़कर सरयू नदी के शिवाला घाट पहुंचा।

दर्जनों लोग बच्चे की तलाश में नदी में डुबकी लगाते रहे। मगर बच्चे का शव बरामद नहीं हुआ। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर आर्यन अपने फुफेरा भाई व एक अन्य बच्चे के साथ बन रहे छठ घाट पर गया। उसके पैर में कीचड़ लग गया। वह नदी किनारे पैर धोने के लिए गया।

घाट पर चप्पल खोल कर पैर धो रहा था। तभी उसका पैर फिसला और नदी के गहरे पानी में जा गिरा। छोटे बच्चों ने पास के लोगों और परिजनों से आर्यन के डूबने की सूचना दी। मगर तब तक देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सतीश कुमार, थानाध्यक्ष कुमार वैभव, एएसआई विजय सिंह घाट पर पहुंचे। एसडीआरएफ के टीम मोटर बोट के जरिए बच्चे के शव की तलाश में जुटे रहे। मगर उसका शव नहीं मिल सका।

मां-बाप का इकलौता बेटा था आर्यन

आर्यन बहुत ही कुशाग्र बुद्धि का था। वह मां-बाप का इकलौता पुत्र था। 2 साल की एक छोटी बहन है। वह हर किसी का मुंहलगा था। उसके डूबने के कारण पूरे मोहल्ले के लोग रो पड़े। मां, पिता और बाबा की हालत बहुत ही नाजुक हो गया। इस घाट पर जितने भी व्रती छठ पूजा करने वाली थी, किसी ने छठ पूजा नहीं की।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024