Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मुख्य प्रबंधक ने किया एटीएम कार्ड का वितरण

परवेज अख्तर/सिवान : स्थानीय एसबीआई मुख्य प्रबंधक संजीव कुमार सिन्हा ने शनिवार को प्रखंड के राजपुर, टारी एवं हरपुर के एसबीआई की सीएसपी केंद्रों पर छात्राओं, महिलाओं एवं एवं पुरुषों के बीच एटीएम कार्ड का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बैंक की भीड़ में कमी करने के लिए सभी एसबीआई अपने उपभोक्ताओं को एटीएम कार्ड जारी कर रही है। वंचित सभी लोगों का बैंक खाता होना अनिवार्य है। प्रत्येक एसबीआई उपभोकाओ के पास एटीएम होना अनिवार्य है। देश के किसी की शहर में उपभोक्ता एटीएम के जरिए राशि की निकासी कर अपनी आवश्यकता पूरी कर सकते हैं। इस मौके पर शाखा प्रबंधक प्रबंधक भरत भूषण प्रसाद, जिला कोआर्डिनेटर अफसर इमाम, राजपुर सीएसपी संचालक मृगेंद्र सिंह उर्फ भूलन सिंह, हरपुर सीएसपी संचालक सिंधु देवी, टारी सीएसपी संचालक गीता देवी, सत्येंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026