Siwan News

तीन दिनों की हड़ताल के बाद काम पर लौटे चिकित्सक

परवेज अख्तर/सिवान: तीन दिनों के कार्य बहिष्कार के बाद शनिवार को सरकारी डाक्टरों की हड़ताल समाप्त हो गई। सभी सरकारी डाक्टर अपने काम पर लौट आए। जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल समेत अनुमंडल अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रेफरल अस्पताल, सीएचसी समेत अन्य सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों ने अपनी हाजिरी देते हुए काम संभाला। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने ओपीडी में मरीजों को देखा। इधर तीन दिनों के बाद एक बार फिर अस्पतालों में चहल पहल देखने को मिली। हालांकि दो दिनों से ओपीडी में कार्य नही होने के कारण तीसरे दिन मरीजों की संख्या कम थी। अपनी मांगों पर सहमति बनने की जितनी खुशी चिकित्सकों के चेहरे पर थी, उतनी ही खुशी हड़ताल खत्म होने की मरीजों और उनके परिजनों के चेहरे पर देखने को मिली।। बता दे कि गुरुवार को भोजपुर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हाजिरी बनाने को लेकर डॉक्टर और डीएम के बीच विवाद हो गया था। इस मामले में भोजपुर के डीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सभी सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों ने ओपीडी में पूर्णरूप से कार्यबहिष्कार करते हुए कार्रवाई की मांग की थी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024