मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीवान में हेलीकाप्टर से उतर कर सीधे पहुंचे सुपौली, गर्मजोशी के साथ ग्रामीणों ने किया स्वागत

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
समाधान यात्रा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को सिवान पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने जिले के पचरुखी प्रखंड अंतर्गत सुपौली व महाराजगंज प्रखंड के सोनवर्षा गांव में पहुंचकर विभिन्न विभागों के अंतर्गत चल रही विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से सीएम का हेलीकाप्टर शहर के गोपालगंज मोड़ स्थित पुलिस लाइन में पहुंचा। जहां जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय, पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा, डीजीपी राजविंदर सिंह भट्ठी सहित अन्य पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला छाेटपुर-चांप एनएच होते हुए पचरुखी प्रखंड के सुपौली गांव पहुंचा। जहां मुख्यमंत्री ने वार्ड वार्ड 8, 9, 10 व 13 टोला/महादलित टोला में संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओं का निरीक्षण किया।

वहीं महाराजगंज प्रखंड के हजपुरवा पंचायत के सोनवर्षा गांव में अवस्थित मदरसा अरबिया नइमिया का भी निरीक्षण किया। मदरसा में रह रहे बच्चों से जानकारी भी प्राप्त की। इसके बाद गांव में संचालित योजनाओं का जायजा लेते हुए स्थानीय लोगों से जानकारी ली। साथ ही सरकारी विभागों द्वारा लगाए गए स्टाल का निरीक्षण भी किया। सीएम के आगमन काे लेकर अधिकारी अलर्ट मोड में थे। सीएम की सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक ना हो, इसलिए हर प्वाइंट पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। इसके बाद सीएम का काफिला अतिथि गृह पहुंचा, जहां अल्प विश्राम व भोजन के बाद टाउन हाल में जीविका दीदियों से संवाद भी किए। इसके बाद समाहरणालय सभागार में पदाधिकारियों के साथ जिला स्तरीय समीक्षा बैठक कर आवश्यक निर्देश भी दिए। इसके बाद वे पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर पहुंचकर पटना के लिए प्रस्थान कर गए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026