✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के क्रम में रविवार को सीवान के टाउन हाल में जीविका दीदियों के साथ संवाद कार्यक्रम किया। इस दौरान उन्होंने जिले भर से बुलाई गई करीब 200 जीविका दीदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं काे सुना। साथ ही रोजगार व ऋण से संबंधित आवश्यक टिप्स भी दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री से संवाद कार्यक्रम में जीविका समूह के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाली पांच जीविका दीदीयों ने अपने अपने अनुभव साझा कर जीविका समूह से जुड़ने के बाद जीवन स्तर में हुए बदलाव को सीएम के समक्ष रखा। जीविका दीदीयों से मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बालिका शिक्षा में बिहार आगे आया है। यहीं नतीजा है कि इंटर, स्नातक करने वाली लड़कियों की संख्यसा में उतरोत्तर वृद्धि हुई हे। शैक्षिक माहौल बनने एवं लड़कियों के शिक्षित होने का नतीजा है कि प्रदेश में जन्मदर में कमीं आई है। साथ ही साथ गर्भवतियों का असमय मृत्युदर में भी कमीं आई है। उन्होंने जीविका दीदीयों से समाज सुधार आंदोलन में आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि जब शराबबंदी की गई तो कई आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
लड़कियां आगे बढ़ेंगी तो समाज भी आगे बढ़ेगा :
मुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि लड़कियां आगे बढ़ेंगी तो समाज भी आगे बढ़ेगा। जीविका दीदियां बेहतर काम कर रहीं हैं। इन्हें और आगे बढ़ाने के लिए बेहतर प्रयास किया जाएगा। सीएम ने जीविका दीदीयों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप सभी का कार्य बहुत ही बेहतर है। समाज में लोगों को प्रेरित करना व बच्चे व बच्चियों को पढ़ाना। इससे बहुत ही अच्छा माहौल बन रहा है। उन्होंने जीविका दीदीयों को विद्यालय पर भी नजर रखने का निर्देश दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…