Categories: पटना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे जेडीयू कार्यालय, राज्यसभा चुनाव को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को जेडीयू कार्यालय पहुंचे हैं. इस दौरान पार्टी के कई बड़े नेता भी पार्टी कार्यालय में मौजूद हैं. राज्य सभा चुनाव को देखते हुए नीतीश कुमार की पार्टी के नेताओं के साथ बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है. बताया जा रहा है कि आज राज्यसभा चुनाव को लेकर फैसला हो सकता है. बता दें कि बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए चुनाव होना है. इसे लेकर लगातार बैठकों को दौर जारी है, लेकिन सीटों को लेकर फैसला अब तक नहीं हुआ है. ऐसे में रोज नई अटकलें सामने आती रहती हैं. शुक्रवार को पटना में जेडीयू की बैठक हुई, लेकिन नाम पर फैसला नहीं हुआ. कई बार मुख्यमंत्री से भी जब मीडिया ने सवाल पूछा तो वो भी पार्टी फैसला करेगी कह कर टाल गए.

इधर, आरा में शुक्रवार को एक शादी समारोह में अरसे बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके पुराने सहयोगी व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की मुलाकात हुई. दोनों यहां के एक रिसोर्ट में आयोजित एक शादी समारोह में पहुंचे थे. कई माह से केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अधिकारिक तौर पर मुलाकात नहीं होने की चर्चा को विराम लगा. शादी के दौरान मुख्यमंत्री और आरसीपी सिंह एक ही सोफा पर बैठे नजर आए. दोनों नेताओं के बीच मंत्री अशोक चौधरी बैठे दिखे. इस दौरान सबकी नजरें इन दोनों नेताओं पर ही थी, लेकिन दोनों के बीच की दूरी साफ दिख रही थी.

आरसीपी सिंह का गोलमोल जवाब

गौरतलब है कि जेडीयू के वरिष्ठ नेता आरसीपी सिंह की सीट जून में खाली होने वाली है. पार्टी उन्हें दोबारा भेजेगी या नहीं इस पर अभी कुछ साफ नहीं हुआ है. रविवार को इसपर फैसला आने की उम्मीद है. वहीं, इसको लेकर आरसीपी सिंह भी गोलमोल जवाब देते रहे हैं. पत्रकारों ने कुछ दिन पहले जब उनसे सवाल किया था कि क्या आपको पार्टी दोबारा भेज रही है? इस पर आरसीपी सिंह ने कहा कि ये सब कहने की चीज होती है. हमको क्या पता है कि जा रहे हैं या नहीं जा रहे हैं. मुख्यमंत्री या पार्टी अध्यक्ष से इस बारे में कुछ बात हुई है? इस पर कहा- “आपको इससे क्या मतलब? अभी नोटिफिकेशन हुआ है. 24 तारीख से नॉमिनेशन होगा.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024