Categories: पटना

जमीन विवाद में पूर्व RJD विधायक के बेटे ने की फायरिंग, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ गिरफ्तार

गया: जिले के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के पांडे परसावां गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर पूर्व आरजेडी विधायक शिवबचन शायद के बेटे शक्ति यादव ने विरोधियों पर फायरिंग कर दी. फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसपर एसएसपी हरप्रीत कौर ने संज्ञान ले लिया, जिसके बाद एक्शन में आई पुलिस ने शक्ति यादव को गिरफ्तार कर लिया. घटना रविवार की है.

बताया जाता है कि मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के पांडे परसावां गांव में जमीन का विवाद था, जिसको लेकर जमीन की मापी चल रही थी. इसी दौरान पूर्व आरजेडी विधायक शिवबचन यादव और उनका बेटा शक्ति यादव अपने सहयोगियों के साथ वहां पहुंचा और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग कर दिया. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई.

घटना के बाद से ही पूर्व विधायक फरारइधर, घटना की सूचना के बाद एसएसपी के निर्देश पर मगध मेडिकल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन की. इसके बाद विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई. इस दौरान पूर्व विधायक के बेटे शक्ति यादव को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया. उसे अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया है. वहीं, घटना के बाद से ही पूर्व विधायक फरार है. वहीं, पुलिस ने घटनास्थल से एक वाहन बरामद किया है, जिसे आक्रोशित ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है.

दोनों तरफ से एक-एक व्यक्ति की हुई गिरफ्तारी

एसएसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि मेडिकल थाना क्षेत्र में किसी जमीन की मापी के दौरान पूर्व विधायक शिवबचन यादव के बेटे शक्ति यादव ने फायरिंग की थी. वायरल वीडियो प्राप्त हुआ है. इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर दोनों ओर से एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. एसएसपी ने बताया कि पुलिस अभिरक्षा में पूर्व विधायक के बेटे शक्ति यादव का इलाज चल रहा है. वहीं, पूर्व विधायक और अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024