चैनपुर नवादा में गोरख सिंह हत्याकांड को लेकर मुखिया पुत्र ने एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा समेत कई पुलिस पदाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

परवेज अख्तर/सिवान: चैनपुर ओपी क्षेत्र के नवादा निवासी जयनारायण सिंह के पुत्र रितेश सिंह उर्फ गोरख सिंह की हत्या मामले में मुखिया मीरा देवी के पुत्र रितेश सिंह ने चैनपुर ओपी प्रभारी की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।उन्होंने चैनपुर ओपी प्रभारी की भूमिका को संदिग्ध बताते हुए एसपी को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा को दिए गए आवेदन में उन्होंने कहा है कि 13 नवंबर की रात थानाध्यक्ष ने राजनीतिज्ञ विरोधियों के मेल में आकर गोरख हत्या कांड में मुझे फंसाने की कोशिश की, भूखे कमरे में बंद रखे व मुझे चुप रहने की धमकी दी जबकि घायल रितेश को इलाज कराने के लिए अस्पताल ले गया था।

मृत रितेश सिंह उर्फ गोरख के पिता पर भी एफआइआर में मेरा नाम डालने के लिए दबाव बनाया तथा सूचक से सादे कागज पर हस्ताक्षर कराने की कोशिश की। जब केस के सूचक ने मेरा नाम नहीं दिया तब पुलिस ने मुझे छोड़ा। अभी भी चैनपुर ओपी प्रभारी मुझे मुंह बंद रखने अन्यथा बर्बाद करने की धमकी दे रहे हैं। मुखिया पुत्र ने एसपी,आइजी, डीआइजी, मानवाधिकार आयोग से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।थानाध्यक्ष अभिनंदन यादव ने बताया कि ये सभी आरोप बेबुनियाद है।मृतक के परिजनों के कहने पर मुखिया पुत्र से पूछताछ की गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026