सीवान जंक्शन पर खानपान स्टालों पर खरीद का बिल देना हुआ अनिवार्य, लगा बिलिंग मशीन

परवेज अख्तर/सिवान: रेलवे बोर्ड ने जंक्शन पर मिलने वाले खाने की गुणवत्ता सुधारने और पारदर्शिता लाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। जंक्शन के प्लेटफार्म पर रेल यात्रियों की सुविधा के तहत संचालित खानपान स्टालों पर सामान खरीद का बिल देना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसा नहीं किये जाने की शिकायत पर संबंधित स्टाल पर कार्रवाई की जाएगी। सभी को बिलिंग मशीन रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी कैंटीन पर रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिया गया है, अगर वेंडर बिल दे पाने में नाकाम रहता है तो यात्री को खाना फ्री मिलेगा। रेलवे ने इस बाबत मुसाफिरों को जागरूक करने के लिए जगह-जगह पोस्टर भी लगवाए हैं।

बिल इस तरह होंगे मददगार

यात्री किसी स्टाल से कुछ खाद्य सामग्री खरीदता है और किसी वजह से खाद्य सामग्री खराब निकलती है या इसे खाकर उसकी तबीयत खराब हो जाती है तो यात्री बिल के आधार पर अपनी शिकायत को उचित साक्ष्य के साथ रख सकेंगे और न्याय पा सकेंगे। वहीं, तय कीमत से ज्यादा रकम भी वेंडर नहीं वसूल कर सकेंगे।

कहते हैं डीसीआइ

सभी स्टालों पर खरीद का बिल देने के लिए बिलिंग मशीन लगाई गई है। बिल नहीं देने पर यात्री को सामान फ्री मिलेगा। वहीं शिकायत मिलने पर कार्रवाई भी होगी।

विशाल कुमार सिंह (डीसीआइ सिवान)

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024