परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के जी.बी.नगर थाना क्षेत्र के नथनपुरा गांव स्थित तालाब में रविवार को मछली मारने के दौरान डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान नथनपुरा गांव निवासी अनिल तिवारी के बारह वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार के रूप में हुई है। युवक मानसिक रुप से विक्षिप्त था जिसकी तालाब में डूबने से मौत हो गई है। घटना उस समय हुई जब युवक देर शाम घर के लोगो से कह कर गया था कि तालाब की तरफ जा रहा हूं। देर रात युवक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद परिजन परेशान हो गए। सोमवार की सुबह गांव के लोग खेत की तरफ गए तो देखा कि तालाब में युवक का शव तैर रहा है।इसकी सूचना मिलते ही चंवर स्थित तालाब के आसपास लोगों की भीड़ लग गई। जबकि घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…