Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

उपचार कराने आये लोगों ने डॉक्टर से किया झड़प

परवेज़ अख्तर/सिवान:- रविवार की रात करीब साढ़े सात बजे एक घायल युवक का उपचार कराने आये सदर अस्पताल आये कुछ असामाजिक लोगों ने डॉक्टर एवं कर्मचारियों से बेवजह उलझ गये तथा गाली-गलौज करते हुये मारपीट पर उतारु हो गये.असामाजिक तत्व जबरन डॉक्टर से इलाज करने का दबाव बना रहे थे।डॉक्टर अहमद अली का कहना था कि पुर्जा बनवा कर ले आईये।बिना पुर्जा के दवा कैसे लिखा जाएगा।जिसको लेकर अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।बाद में अस्पताल में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह समझा-बुझाकर उन लोगों को हटाया. उधर ड्यूटी पर तैनात डॉ. अहमद अली ने अपने वरीय अधिकारियों एवं पुलिस को घटना की सुचना देकर ड्यूटी से हट गये. सुचना मिलने पर नगर थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची. पुलिस को देखते ही परिजन अपने मरीज को लेकर फरार हो गये. उसके बाद वरीय पदाधिकारियों के समझाने के बाद डॉ.अहमद अली एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी मरीजों के इलाज में जुट गये. डॉ. अहमद अली ने बताया कि महादेवा ओपी थाने के चकिया गांव के कुछ लोग एक जख्मी युवक को दिखाने के लिए आये थे. परिजनों को पर्ची लाने की बात कह कर डॉक्टर मरीज को देखने के लिए आगे बढ़े ही थे परिजन डॉक्टर व कर्मचारियों से उलझ गये.नगर थाने की पुलिस कुछ समय तक अस्पताल में रही. उसके बाद मामला शांत होने के बाद लौट गयी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026