परवेज अख्तर/सिवान : जिले के सराय ओपी क्षेत्र के सहलौर हाता गांव में गुरुवार की सुबह बाइक की धक्के से एक बालक की मौत हो गई। मृतक गांव का ही हरिशंकर सिंह के पुत्र रवि कुमार (4) बताया जाता है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सहलौर हाता निवासी हरिशंकर सिंह का पुत्र रवि कुमार अपने घर के दरवाजे पर खेल रहा था, तभी तेज गति से जा रहे बाइक चालक ने अनियंत्रित हाेकर बच्चे को धक्का मार दिया और बाइक छोड़ फरार हो गया। परिजन बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंचकर बाइक को जब्त कर लिया तथा आगे की कार्रवाई में जुट गई। मृतक दो भाई था। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस मामले में अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। ज्ञात हो कि हरिशंकर सिंह की पत्नी का निधन एक वर्ष पूर्व हो चुका है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…