Siwan News

बकरी एवं मुर्गी चोरी में असफल होने पर शरारती तत्वों ने झोपड़ी में लगाई आग

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के पचरुखी प्रखंड के घर्थवलिया में बुधवार की रात बकरी एवं मुर्गी चोरी में असफल होने पर शरारती तत्वों द्वारा झोपड़ी में आग लगाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में ग्रामीण लालबाबू मांझी, द्वारिका राम, पुनदेव साह, स्वामीनाथ साह तथा कमल शर्मा ने अज्ञात के विरुद्ध थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार को कुछ शरारती तत्व बकरियां एवं मुर्गी को लेकर भागने की कोशिश कर रहे थे। शरारती तत्वों ने घर्थवलिया में कमल शर्मा की झोपड़ी में चार बकरी एवं दर्जन भर मुर्गी को छुपा कर रखा था। इसी झोपड़ी में एक बाइक भी थी। शरारती तत्व जब बकरियों एवं मुर्गियों को ले जाने में असमर्थ हुए तो उस झोपड़ी में आग लगा दिए।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024