परवेज अख्तर/सिवान : अखिल भारतीय योजना के अनुसार विद्या भारती के द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर केशव नगर में शनिवार को ज्ञान विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। मेला का उद्घाटन थानाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्र, विभाग निरीक्षक मिथिलेश कुमार,प्रधानाध्यापक अजय कुमार मिश्र ने किया। इस मौके पर विद्यालय के भैया-बहनों ने प्रदर्शनी प्रस्तुत कर लोगों की वाहवाही लूटी।इस अवसर पर विभाग निरीक्षक ने कहा कि इस तरह के प्रदर्शनी से बच्चों का मनोबल बढ़ता है। यही बच्चे कल के महान वैज्ञानिक बन देश का नाम रोशन करते हैं।उन्होंने बच्चों से कहा कि कभी आप विद्यालयों में अच्छी शिक्षा लें। इस प्रदर्शनी में चयनित भैया-बहन प्रांतीय एवं क्षेत्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य प्रो. श्यामनारायण सिंह सहित विद्यालय परिवार समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…