परवेज अख्तर/सिवान : सावन मास की आखिरी सोमवारी से श्रद्धालुओं द्वारा आरंभ की गई सफाई अभियान का परिणाम दिखने लगा है। गोपालगंज, हुसैनगंज, आंदर, जीरादेई प्रखंड के लोगों का अभियान उस समय आगे बढ़ता प्रतीत हुआ जब उनके साप्ताहिक अभियान को महेंद्रनाथ धाम को दैनिक बना लिया। अब तक लगभग 30 बीघा सरोवर साफ हो चुका है। कार्य का परिणाम देखकर धीरे-धीरे लोगों ने श्रमदान आरंभ कर दिया है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए प्रखंड के मुखिया रूपेश कुमार सिंह ने जेसीबी और लगभग पंचायत के 50 से अधिक श्रद्धालुओं के साथ योगदान किया। स्वयं भी श्रमदान किया। उन्होंने कहा कि महेंद्रनाथ धाम हमारे क्षेत्र का गौरव है, विशाल कमलदाह सरोवर की सफाई का पुनीत कार्य में सहभागी बनकर मैं खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। महेंद्रनाथ शिवमंदिर न्यास समिति मेहंदार के सचिव अवकाश प्राप्त कर्नल नरेंद्रदेव नारायण सिंह ने बताया कि जनसहयोग से ही सरोवर की सफाई चल रही है
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…