पचरुखी प्रखंड

चीनी मिल की जमीन को ले विरोध मार्च

परवेज अख्तर/सिवान : पचरुखी चीनी मिल की जमीन पर निजी मालिकों द्वारा किए जा रहे कब्जे के खिलाफ ग्रामीणों ने त्रिलोकी सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को विरोध मार्च निकाला। विरोध मार्च प्रखंड मुख्यालय से शुरू होकर चीनी मिल के उत्तरी छोर पर समाप्त हुआ। इस दौरान ग्रामीणों ने जिला प्रशासन समेत स्थानीय सांसद एवं विधायक के खिलाफ नारेबाजी की तथा उनका पुतला फूंका तथा इन्हें नौटंकीबाज बताया। इसके बाद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिला परिषद जयकरन महतो ने कहा कि महज 80 लाख रुपये लोन के एवज में इस चीनी मिल की जमीन को भू-माफिया के बीच अवैध रूप से बंदरबांट कर दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार बैंक के लोन की खुद भरपाई करे एवं मिल की जमीन को औद्योगिक क्षेत्र घोषित करें। भाजयुमो नेता सिंह ने कहा कि जिस चीनी मिल को चालू करने के नाम पर चुनाव जीतने वाले स्थानीय सांसद एवं विधायक आज चीनी मिल के मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं। एक बार भी संसद ने इस समस्या को नहीं उठाया। इस पर उनकी चुप्पी इनके मंसूबे को बयां कर रही है। त्रिलोकी ने नेता द्वय पर आरोप लगाया कि अगर इस मिल की जमीन की नीलामी उच्च स्तरीय जांच की जाए उनकी बेनामी संपत्ति का खुलासा हो जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024