Categories: पटना

पटना में आज तय होगा चिराग पासवान का भविष्‍य, राम विलास के बहाने दिखेगी ताकत और कमजोरी

पटना: बिहार की राजनीति में चिराग पासवान अभी अपने पत्‍ते पूरी तरह खोलने के लिए तैयार नहीं हैं। हाल के दिनों में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू से उनकी बढ़ती दूरी के साथ तेजस्‍वी यादव और लालू प्रसाद यादव से बढ़ती नजदीकियां तो सभी देख रहे हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी को लेकर उनकी रणनीति अभी बहुत स्‍पष्‍ट नहीं है। चिराग पासवान अभी राष्‍ट्रीय जनता दल और बीजेपी, दोनों से बराबर दूरी बनाकर रखने का संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनके पिता राम विलास पासवान की बरसी के बहाने भविष्‍य के लिए उनकी रणनीति और रास्‍तों का काफी अंदाजा हो जाने की उम्‍मीद है।

नरेंद्र मोदी से सोनिया गांधी तक बुलाने का किया था दावा

चिराग पासवान का कहना है कि उनके पिता का सभी राजनीतिक दलों और राजनेताओं से मधुर संबंध था। इसलिए बरसी के मौके पर उन्‍होंने सभी दलों के राजनेताओं को आमंत्रित किया है। उन्‍होंने कहा कि यह गैर राजनीतिक कार्यक्रम है, इसलिए राम विलास के साथ काम करने वाले सभी नेताओं को इस आयोजन में आना चाहिए। उन्‍होंने बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश को भी इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है। लोजपा की ओर से बताया गया था कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को भी बुलाया गया है।

कौन आता है और कौन नहीं, इस पर रहेगा सभी का ध्‍यान

इस कार्यक्रम का न्‍योता देने के लिए चिराग ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने की कोशिश की थी, लेकिन उन्‍हें वक्‍त नहीं मिल सका। जदयू के नेता चिराग पासवान पर लगातार हमलावर रहे हैं, वहीं चिराग भी लगातार मुख्‍यमंत्री की आलोचना करते रहे हैं। ऐसे में मुख्‍यमंत्री इस आयोजन में जाते हैं या नहीं, इस पर सभी नजर रहेगी। इस कार्यक्रम के लिए लालू यादव, तेजस्‍वी यादव और जीतन राम मांझी जैसे नेताओं को भी चिराग ने व्‍यक्तिगत रूप से मिलकर बुलावा दिया है। इन नेताओं के आगमन पर भी सबकी नजरें रहेंगी।

बीजेपी के चेहरों को तलाशेंगी निगाहें

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी और कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया के आने की कोई सूचना तो नहीं है, लेकिन लोगों की निगाहें इस बात पर जरूर रहेंगी कि इन दोनों पार्टियों के कौन से नेता कार्यक्रम में शामिल होते हैं। जदयू से किसी बड़े नेता के इस कार्यक्रम में शामिल होने की उम्‍मीद नहीं दिखती है, वहीं राजद की ओर से इसकी प्रबल संभावना है। स्‍वभाविक है कि जो दल और नेता इस कार्यक्रम में आगे दिखेंगे, उनके साथ चिराग का राजनीतिक भविष्‍य तय हो सकता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026