जीरादेई: मील का पत्थर साबित होगा सड़क सुरक्षा ज्ञान: प्रकाश कुमार

परवेज अख्तर/सिवान: प्रखंडाधीन सभी निजी, सरकारी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में निमित्त मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सितंबर महीने के दूसरे शनिवार को रेल व सड़क दुर्घटना से बचाव का पूर्वाभ्यास किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बलईपुर, नंदपाली, जीरादेई, जामापुर, चंदौली, गजियापुर, तितरा, हरपुर-मदनपुर, गंगौली, बेदवलिया समेत सभी विद्यालय के फोकल शिक्षक द्वारा बच्चों को व्यवहारिक रूप से ट्रैफिक सिग्नल समेत संबंधित अन्य चीजों की जानकारी दी गई। उन्हें अंडरपास, सिग्नल का मतलब, रेलवे फाटक के पास लगे साइनबोर्ड का मतलब जैसी तमाम बातें बतायी गई।

इसी क्रम में राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बढ़ेया फोकस शिक्षक जय किशोर ठाकुर के बताया कि सड़क हादसों में मृतकों की संख्या बढऩे का कारण तेज रफ्तार, नशा करके वाहन चलाना, हेलमेट नहीं पहनना, जल्दबाजी व सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी या अज्ञानता है। वहीं शिक्षक प्रकाश कुमार ने बच्चों को आगाह करते हुए कहा कि यातायात के नियमों का पालन करते हुए सही दिशा में चलें, संभलकर चलें व सुरक्षित चलें। उन्होंने बताया कि बच्चों में जागरूकता व यातायात के नियमों का यह अनूठा प्रयोग निश्चित रूप से सभी के लिए संवेदनशील, प्रेरणादायी व सड़क सुरक्षा की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026