Categories: पटना

चिराग ने कहा- आंदोलन का नेतृत्‍व तो मैंने किया, मुझपर FIR से क्‍यों डर रही है सरकार

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने मंगलवार को बिहार बचाओ मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं पर हुए पुलिस लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार पर हमला किया। चिराग ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि पुलिस द्वारा चाहे जितनी गोलियां चलवायी जाए पर सरकार यह जान ले कि ये आगाज था। सरकार ने जितनी पुलिस को इस मार्च को रोकने में लगाया गया था, वहीं पुलिस प्रशासन को बिहार में बढ़ते अपराध, जहरीली शराब से हो रही मौत और अपराध की रोकथाम में लगाते तो आज प्रदेश का दृश्य कुछ और होता।

चिराग ने कहा कि मैं शेर का बच्चा हूं लाठी-गोली से नहीं डरता हूं। सरकार की हर गोली और लाठी मैं और मेरे कार्यकर्ता अपने सीने पर खाने को तैयार हैं। चिराग ने बताया कि बिहार बचाओ मार्च का नेतृत्व खुद मैंने किया था लेकिन जो एफआइआर दर्ज किया गया है उसमें मेरे नाम का कोई जिक्र नहीं है। मेरे प्रधान महासचिव, प्रदेश अध्यक्ष के साथ साथ सैकड़ों अज्ञात के खिलाफ मामले दर्ज किया गया है। क्या सरकार मुझ पर एफआइआर करने से डर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में किसी भी समय मध्यवर्ती चुनाव संभव है।

उन्‍होंने कहा कि सड़क पर उनकी मां की गाड़ी रोक दी गई। पिछले 44 साल में पहली बार ऐसा हुआ है। उन्‍हें बेटे से मिलने से रोका गया। बिहार के हर सुख-दुख की घड़ी में वे मजबूती से खड़ी हैं। लेकिन उनपर आरोप लगाए जाते हैं। निजी आक्षेप भी किए जाते हैं। लेकिन 44 साल बाद भी विपक्षी दल के लोग उन्‍हें अपनाने को तैयार नहीं हैं। कभी वे मीडिया के सामने नहीं आईं। चिराग ने कहा कि वे क्रां‍तिकारी की पत्‍नी रही हैं। वे गोली-लाठी से डरने वाली नहीं हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026