पटना: पटना के सुलतानगंज थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो अपराधियों ने एक स्कूल संचालक को दिनदहाड़े गोली मार दी है। जिसके बाद स्कूल संचालक को इलाज हेतु पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस मामले को लेकर सुलतानगंज थाना अध्यक्ष ने बताया कि साइना एरा पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर मोहम्मद शाहिद जमाल को अपराधियों ने उनके बांह में गोली मारी है। जिसके बाद वह घायल होकर वहीं गिर पड़े। पीड़ित शाहिद जमाल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जहां पर वह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल व्यक्ति बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। तभी अपराधियों ने घटना को अंजाम दे दिया और मौके से भाग निकले।
घायल व्यक्ति आलमगंज थाना क्षेत्र का रहनेवाला बताया जा रहा है। फिलहाल सारे मामले की जांच पुलिस कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। हालाँकि स्कूल संचालक को किस वजह से गोली मारी गयी है। इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…