Categories: पटना

चिराग ने CM नीतीश पर कहा-जो सीएम मैटेरियल नहीं है, पीएम और प्रेसिडेंट कैसे हो सकता है

पटना: लोजपा रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान हाजीपुर में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस को लेकर तंज कसा है. चाचा पशुपति पारस को लेकर सवाल हुआ तो, चिराग पासवान चाचा की फिरकी लेने पर उतारू दिखे. पशुपति पारस से जुड़े हर सवाल पर चिराग पासवान मजाक उड़ाते दिखे।

पशुपति पारस के उस बयान को लेकर सवाल हुआ, जिसमे पशुपति पारस ने जीवन भर NDA के साथ रहने की कसम खाई थी तो चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस की फिरकी लेते हुए कहा कि चाचा परिवार के साथ तो नहीं रहे NDA के साथ वायदा निभायेंगे, देखना होगा. मोदी उनके भगवान हैं, इस पर चिराग ने कहा कि इतनी जल्दी भगवान बदलना ठीक नहीं है. कुछ दिन पूर्व मेरे पिताजी, उनके भगवान थे तो फिर इतनी जल्दी जल्दी अपने भगवान को बदलने से विश्वास करना मुश्किल हो जाता है।

दरअसल, चिराग पासवान हाजीपुर में JDU नेता के घर निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे. चिराग पासवान JDU नेता के साथ बर्थडे सेलेब्रेट करते दिखे. सवालों का दौर शुरू हुआ तो चाचा के मजाक उड़ाते रहे. वहीं जब बात CM नीतीश तक पहुंची और चिराग पासवान ने नीतीश कुमार से अपने चिर परिचित खुंदक वाले अंदाज में कहा कि जिनमें CM वाला कोई मटेरियल नहीं दिखा वो PM मटेरियल से राष्ट्रपति मटेरियल तक पहुँच गए।

चिराग पासवान ने कहा की राष्ट्रपति उम्मीदवार की चर्चा वाली खबर से ये साबित होता है कि नीतीश कुमार कुर्सी के लालची हैं. रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध के हालात और बड़ी संख्या में बिहारी छात्रों के फंसे होने के सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि बिहारी छात्रों को लेकर चिंता है. चिराग ने कहा कि विदेश मंत्री को चिट्ठी लिख यूक्रेन में फंसे छात्रों ख़ास कर बड़ी संख्या में फंसे बिहारी छात्रों को सुरक्षित निकालने की चिंता जाहिर की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026