Categories: पटना

बिहार का मौसम अगले 24 घंटे में सामान्य हो जाएगा, तापमान में भी होगी वृद्धि

पटना: बिहार में बंगाल की खाड़ी से आ ही नमी युक्त पूर्वी हवा के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार साइक्लोनिक सर्कुलेशन बिहार के उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम की ओर शिफ्ट हो गया। इस वजह से शनिवार को पश्चिम चंपारण, पू्र्वी चंपारण, सारण, सीवान, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल जिले में कहीं-कहीं हल्की होगी। साथ ही इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने बादलों की गरज, बिजली चमकने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं 27 फरवरी को सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया में कहीं-कहीं हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है। 28 फरवरी से मौसम साफ हो जाएगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

शुक्रवार को पटना व आसपास इलाकों में बादल छाए रहे, वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के भोजपुर, लखीसराय, नौहट्टा, औरंगाबाद, शेरघाटी, नवादा में हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं प्रदेश के दक्षिण पश्चिम भाग में मेघ गर्जन के साथ बिजली चमकी। मौसम विभाग की मानें तो 24 घंटों के बाद प्रदेश का मौसम सामान्य होने के साथ तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होगी। एक मार्च यानी शिवरात्रि तक मौसम सामान्य हो जाएगा।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। राजधानी पटना का न्यूनतत तापमान दो डिग्री की वृद्धि के साथ 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि गया के न्यूनतम तापमान, सामान्य से तीन डिग्री की वृद्धि के साथ 16.0 डिग्री रहा। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान छपरा का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बांका में सबसे अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026