परवेज अख्तर/सिवान : उत्तर प्रदेश से बकरी चोरी कर कार से लेकर भाग रहे युवक को ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताते हैं कि पुलिस बभनौली पेट्रोल पंप के निकट वाहन जांच कर रहे थी। उत्तर प्रदेश की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार को पुलिस ने रोकने की कोशिश की,लेकिन वह भागने में सफल रहा। तेज रफ्तार कार का पीछा पुलिस करती रही। मिस्करही होकर भोपतपुरा कृषि फार्म के निकट ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर उसे घेर लिया। तब तक पुलिस भी वहां पहुंच गई। कार की तलाशी ली गई। पुलिस को कार में शराब का संदेह था लेकिन शराब कार में नहीं मिली। उसमें एक बकरी और उसका बच्चा था। पूछताछ के दौरान चालक ने स्वीकार किया कि वह चोरी कर बकरी और उसके बच्चे को कार मे लेकर भाग रहा था। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…