Barharia Siwan News

पुत्री की शादी को गए पिता की सड़क दुर्घटना में मौत

परवेज अख्तर/सिवान : बेटी की शादी के लिए वर देख कर घर लौट रहे एक वृद्ध की मौत स्कॉर्पियो के चपेट में आने से बुधवार की देर शाम हो गई। मृतक की पहचान बड़हरिया थाना क्षेत्र के पट्टी भलुआ गांव निवासी मो. इजहार के पुत्र शमशुद्दीन अंसारी (50) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर गुरुवार को परिजनों को सौंप दिया। परिजनों को बरौली पुलिस ने देर रात जानकारी दी। गांव में शव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। परिजनों के अनुसार शमसुद्दीन अंसारी गोपालगंज जिले के बरौली बाजार से अपनी स्कूटी से लौट रहे थे। जैसे ही बरौली-बड़हरिया मुख्यमार्ग से पट्टी भलुआ गांव पास पहुंचे बरौली थाना क्षेत्र के कहला गांव के समाने पक्की सड़क पर बरौली की ओर जा रही स्कॉर्पियो से धक्का लगने से सड़क के किनारे खड़े ट्रक में स्कूटी समेत अंदर चले गए, जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। परिजनों का कहना है कि वे अपनी बेटी की शादी के लिए वर देखने गए थे। शव पहुंचने के बाद पत्नी एवं उनके बच्चियों तथा अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विदित हो कि शमसुद्दीन अंसारी को छह बेटे-बेटियां है। उनमें से उन्होंने बड़ी बेटी मुन्नी खातून की शादी कर दी है, लेकिन अभी सरवरी खातून, शाहिरा खातून एवं शाइस्ता खातून की शादी करनी बाकी है, जबकि बेटे सरफराज विदेश में नौकरी करता है। सुफियान दिल्ली में पढ़ाई करता है। बड़ी बेटी मुन्नी खातून ने बरौली थाने में आवेदन देकर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने स्कॉर्पियो और स्कूटी को जब्त कर लिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026