परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के आंदर-रघुनाथपुर मुख्य मार्ग में दुदहा गांव के नजदीकरविवार को ट्रक के ठोकर से वाइक सवार चौकीदार गम्भीर घायल होने की मामला प्रकाश में आया । रघुनाथपुर थाने सूत्रो ने बताया कि चौकीदार नेवारी गांव निवासी शिवशंकर मांझी ने रघुनाथपुर की तरफ से जा रहे ट्रक के झटके से सड़क के किनारे गिर गम्भीर रूप से घायल हो गये।जिलामुख्यालय के बैठक से लौट रहे रघुनाथपुर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सन्तोष कुमार मिश्रा की नजर सड़क के किनारे गिरे चौकीदार पर पड़ी।बीडीओ मिश्रा अपनी गाड़ी से घायल चौकीदार को इलाज के नियत से रेफ़रल अस्पताल में भर्ती कराते हुये स्थानीय थाने को सूचित किया । थाना के माध्यम से घायल चौकीदार के परिजनों को दुर्घटना की सूचना मिली।रेफ़रल अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये सीवान सदर अस्पताल को रेफर कर दिया।सर में लगे गम्भीर चोट को देखते हुये सदर अस्पताल ने भी पीएमसीएच पटना को रेफर कर दिया।घायल चौकीदार के परिवार के शुभचिंतको द्वारा मिली सूचना के मुताबिक अब घायल की हालत सामान्य बताई जा रही है ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…