परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के एम.एच .नगर थाना क्षेत्र के रजनपुरा गांव के समीप एक अनियंत्रित बाइक चालक ने दो युवक को रौंद डाला। जिससे एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।आनन-फानन में परिजनों ने घायल को इलाज हेतु सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया।जहां समाजसेवी सह लावारिस शव मुक्ति समिति के सदस्य श्री निवास यादव के देख-रेख में इलाज जारी है। मृतक की पहचान गुड्डू यादव के रूप में की गई है जबकि घायल अभिषेक पांडे हैं।इनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद लावारिस शव मुक्ति समिति के सदस्य सह समाजसेवी श्रीनिवास यादव के द्वारा जिला प्रशासन से सहायता राशि परिजनों को प्रदान कराने के लिए लगे हुए हैं। खबर लिखे जाने तक घटना की पूरी जानकारी प्राप्त नहीं हो सकती थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…