Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

अंगौता में गिराया शहर का कचरा, ग्रामीणों ने किया विरोध

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के नौतन प्रखंड के अंगौता चंवर में नगर परिषद द्वारा शहर का कचरा गिराने का कार्य बुधवार से शुरू किया। इधर स्थानीय ग्रामीणों को इसकी भनक जैसे ही लगी तो वे आक्रोशित हो गए और करीब दर्जन भर वाहन जब कचरा गिरा कर लौट रहे थे तो कई महिलाओं ने कचरा नहीं गिराने की चेतावनी देते हुए वाहनों को घेर कर विरोध किया। इस दौरान कई दलित महिलाओं ने हाथ में डंडा ले रखा था। पार्वती देवी के साथ दर्जनों महिलाओं ने वाहन लौटने के बाद कचरा डंप वाले जगह पर पहुंचकर प्रदर्शन भी किया। उनका कहना था कि बदबू से हमलोगों को जीना मुश्किल हो जाएगा । प्रदूषण से हमलोग बीमार पड़ जाएंगे। हम सभी का खेत उक्त भूमि के पास है, इसमें हम सभी फसल लगाते हैं। कचरा के चलते भूमि उसर हो जाएगी। गौर करने वाली बात है कि पिछले दिनों दैनिक जागरण ने दाहा नदी के किनारे कचरा डंप कराने से संबंधित ‘दाहा नदी को संजीवनी की दरकार’ हैडिंग से खबर प्रकाशित किया था। खबर के माध्यम से दैनिक जागरण ने इससे निकलने वाले धुंआ और रिहायशी इलाकों में रह रहे लोगों को होने वाली परेशानियों को दर्शाया था। इसके बाद नगर परिषद ने इसका हल निकाल कर नौतन प्रखंड के अंगौता में 12 बीघा की भूमि पर कचरा गिराने का निर्णय लिया। पिछले कई वर्षों से नगर परिषद शहर की सड़कों से एकत्रित किए गए कचरे को कभी किसी क्षेत्र में तो कभी गोपालगंज-सिवान मुख्य पथ के किनारे और अब पिछले एक वर्ष से रेनुआ गांव स्थित दाहा नदी के किनारे डंप कराया जा रहा था। विरोध करने वाली महिलाओं में तारा देवी, पार्वती देवी गायत्री देवी, अतरी देवी, गुड्डू कुमार सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024