Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

परीक्षार्थियों की भीड़ से कराहती रही शहर

परवेज अख्तर/सिवान : शहर के 44 परीक्षा केंद्रों पर संचालित मैट्रिक की परीक्षा को लेकर शहर में ट्रैफिक की समस्या उत्पन्न हो जा रही है। परीक्षा के पांचवें दिन मंगलवार को शहर में परीक्षार्थियों की भीड़ से ट्रैफिक व्यवस्था बदहाल दिखी। पुलिस प्रशासन की सजगता के बावजूद भी बाईपास मोड़, श्रीनगर, सुदर्शन चौक, जेपी चौक, डीएवी मोड़ समेत मुख्य बाजार में जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि इन स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी, लेकिन ट्रैफिक पर अचानक बढ़े लोड के कारण लोगों को काफी दिक्कत हुई। द्वितीय पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद पांच मिनट की दूरी तय करने में 15 से 20 मिनट समय व्यतीत करना पड़ा। अधिकांश परीक्षा केंद्र जिला मुख्यालय में होने के कारण श्रीनगर से ही जाम की स्थिति उत्पन्न होती रही। आम लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वैसे शहर के विभिन्न इलाकों में अवैध तरीके से सड़कों के किनारे दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किये जाने से लोग तो परेशान होते ही रहते है, वहीं परीक्षा के समय और भी ज्यादा लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। वहीं कई मार्केट व बैंक के पास सही ढंग से पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से जाम से लोग प्रायः परेशान रहते है। दो और चार पहिया वाहनों को तो आसानी आए निकलना और भी काफी कठिन साबित होता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026