परवेज अख्तर/सिवान : पिछले दिनों जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर किए गए आत्मघाती हमले के बाद वायुसेना द्वारा पाकिस्तान में घुस कर आतंकियों पर किए गए हमले को को लेकर लोगों में जश्न है। मंगलवार को शहर के जेपी चौक पर विभिन्न संगठनों द्वारा पटाखा फोड़कर व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर खुशी को व्यक्त किया। साथ ही कहा कि हमारे सेना के जवानों पर हमें गर्व है। इस ऑपरेशन से पाकिस्तानियों में खलबली मच गई है। इसमें बजरंग दल अन्य संघठन के कार्यकर्ता देश भक्ति को जाहिर करते हुए हाथ में तिरंगा झंडा को लेकर भारत माता की जय जयकार करते हुए रामजानकी मंदिर दहा नदी से चलकर जेपी चौक पहुंचे। जहां जमकर आतिशबाजी की। इधर परीक्षा समाप्त होने व लोगों की भीड़ के चलते कुछ देर के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिसे यातायात पुलिस ने कंट्रोल किया। फिर यातायात व्यवस्था सुचारू ढंग से बहाल हुई। मौके पर जनमेजय कुमार, बबलू साह, संजय श्रीवास्तव, इंतखाब अहमद, सन्नी कुमार, मुकेश कुमार, संजय पांडेय, कुणाल आनंद, लालबाबू साह, सूरज गुप्ता, आशीष कुमार सहित कई लोग शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…